रायपुर

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा
15-Jul-2023 2:23 PM
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा

रायपुर, 15 जुलाई। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक जुलाई माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सडक़ों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक निरंजन सुरजीत सिंह जुलाई में छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले का दौरा कर सडक़ों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर $91-9452298388, 6387029057 है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक योगेश प्रभुदास पाठक, राजनांदगांव और कांकेर जिले का दौरा करेेंगे। उनका मोबाइल नम्बर $91-9426484305 है।
 


अन्य पोस्ट