रायपुर

अनियमित कर्मचारी सीएम निवास घेरने निकले, संविदा कर्मियों को भाजपा अध्यक्ष का समर्थन
14-Jul-2023 6:05 PM
अनियमित कर्मचारी सीएम निवास घेरने निकले, संविदा कर्मियों को भाजपा अध्यक्ष का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारी अपने नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आज  3 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेगा।

दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, और अन्य नेताओं ने नवा रायपुर जाकर संविदाकर्मियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई घोषणा पत्र में उनकी मांग शामिल की जाएगी। साथ ही भाजपा नेता जेलभरो आंदोलन में कर्मचारियों का साथ देंगे।

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक  रामकुमार सिन्हा बताया कि कांग्रेस ने अपने जन-घोषणा-पत्र के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, छंटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने का वादा किया है। अनियमित मंच से 14 फरवरी 2019 को  मुख्यमंत्री ने  कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में स्वयं वचन दिया था कि इस वर्ष किसानों लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा।

 अनियमित संघो के आवेदनों का परिक्षण करने कमेटी बनाई गई जो आज पर्यंत रिपोर्ट नहीं सौंप सकी है। अद्यतन लगभग साढ़े चार वर्ष उपरांत भी प्रदेश के अनियमित कर्मचारी अनियमित ही है7इनमें संविदा, दैनिक वेतन भोगी/कलेक्टर दर/श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट (आउटसोर्सिंग) / मानदेय, जॉबदर, अंशकालीन, ठेका कर्मी शामिल हैं।

राजेश गुप्ता एवं मनोज सोना द्वय ने कहा कि समस्यायों के निराकरण के लिए  मुख्यमंत्री  से मिलने अनेक प्रयास किये पर मुलाकात का समय नहीं दिया7 सरकार द्वारा अनियमित कर्मचारियों के समस्याओं पर किसी प्रकार कार्यवाही नहीं होने से अनियमित कर्मचारी व्यथित एवं आक्रोशित  है।

 प्रेम प्रकाश गजेन्द्र सह संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने बताया की प्रदेश के शासकीय 48 प्रशासनिक विभगों, 650 से अधिक शासकीय कार्यालयों (विभागों/निगम/मंडलों/स्वशासी निकाय) में 3 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी (संविदा-50000, दैनिक वेतन भोगी/कलेक्टर दर/श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक-31000,  प्लेसमेंट-53000, मानदेय-86000, अशंकालिक-66000, जाबदर-10000, ठेका-30000 ) कार्यरत है7 इसी प्रकार रसोइया-87000, आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-52000, आंगनबाड़ी सहायिका-46000, मितानिन/प्रशिक्षक-75000 भी कार्यरत है तथा 40000 अनियमित कर्मचारी पृथक है ।  इसमें से 60 से अधिक सहयोगी संगठनों/विभाग के 1 लाख से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व मोर्चा/फेडरेशन करता है और आज 10 हजार से अधिक कर्मचारी इस धरना-प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव में सम्मिलित होंगे।

मोर्चा एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों यथा कमलनारायण साहू, चितरंजन दास, मिलापचंद यादव उमेंद कुमार मार्कंडेय, मनोज सोना, राजेश गुप्ता, अरुण वैष्णव, राजेश गुप्ता, महेंद्र शिवारे, तर्निश जांगडे, हेमंत वर्मा , तापस राय ने सयुक्त रूप से  प्रदेश के समस्त अनियमित संगठनों एवं कर्मचारी/अधिकारियों से अपील/आह्वान किया है कि आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों।


अन्य पोस्ट