रायपुर

डॉ. शाहिद अली की ठाकरे विवि से सेवाएं समाप्त
14-Jul-2023 6:03 PM
डॉ. शाहिद अली की ठाकरे विवि से सेवाएं समाप्त

रायपुर, 14 जुलाई। ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।  कुलसचिव डॉ. चंद्रशेखर ओझा ने लोक आयोग, सूक्ष्म जांच समिति और कार्यपरिषद की अनुशंसा का हवाला देकर आज अधिसूचना जारी कर दी है।डॉ. अली का कहना है कि विवि ने उन्हें कोई आरोप पत्र नहीं दिया है । न ही कोई विभागीय जांच संस्थिति सी गई। विवि और कुलपति ने एक तरफा कार्रवाई है। जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

दूसरी ओर, डॉ. संजय द्विवेदी का महानिदेशक आईआईएम दिल्ली का कार्यकाल कल पूरा हो गया। उनकी जगह सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 1991 बैच की भारतीय सूचना सेवा अधिकारी अनुपमा भटनागर को प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया है। डॉ. द्विवेदी के पत्रकारिता विवि भोपाल के कुलसचिव के पद पर लौटने के संकेत हैं।


अन्य पोस्ट