रायपुर

18 से जशपुर में बेमुद्दत महा चक्काजाम
14-Jul-2023 5:59 PM
18 से जशपुर में बेमुद्दत महा चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। रौतिया तथा ओझा समाज को जनजाति समुदाय की सूची से बाहर करने के विरोध में समाज के लोग 18 जुलाई को महाआंदोलन करेंगे। गुरुवार को पत्रकारवार्ता में अभा रौतिया समाज विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह प्रधान, और नेताओं ने बताया कि वे जशपुर में अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर रहे हैं। उनका कहना है कि ओझा को  प्रस्ताव 36 जातियों के लिए दिया गया था जिसमें रौतिया जाति भी एक था, लेकिन 1950 की सूचि में कुल 34 आदिवासी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित कर दिया गया जिसमें रौतिया जनजाति तथा ओझा जनजाति को सूचि से पृथक कर दिया गया।

उक्त प्रशासकीय भूल के कारण रौतिया जनजाति पिछले 50-60 सालों से अनभिज्ञ रहा जैसे ही ज्ञात हुआ कि रौतिया जनजाति आजादी के पूर्व अधिसूचित था, समाज में बेहद आक्रोश के साथ उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है जिसके लिए समाज एकजूट होकर प्रयास शुरु किया।

स्थानीय प्रशासन सहित राज्य एवं केन्द्र स्तर पर पिछले 20 वर्षो से रायपुर और दिल्ली के चक्कर लगा-लगा कर थक गये। थक-हारकर समाज ने कठोर निर्णय लेते हुए अब सडक़ की लड़ाई का फैसला कर लिया है। इस हेतु विभिन्न चरणों में बैठकों, एवं चर्चा परिचर्चा का दौर युध्द स्तर पर किया जा रहा है। रौतिया समाज ने 11 जून 2023 को एक महासम्मेलन आयोजित किया जिसमें 15-20 हजार लोगों की उपस्थिति में एक सूर में कहा है कि 30 जून 2023 तक राज्य सरकार रौतिया जनजाति का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को अग्रेषित नहीं करने।

लाखों की संख्या में सडक़ पर उतरकर धरना प्रदर्शन चक्का जाम जैसे उग्र आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञात हो कि 2017 में ऐसे हि छ.ग. के 22 आदिवासी समुदाय जिनका कि मात्रात्मक त्रुटि, उच्चारण विभेद वाली जातियों को राज्य स्तर पर निराकरण करते हुए तात्कालिन छ.ग. सरकार ने राहत देते हुए आदेश जारीकर 40-45 लाख लोगों के भविष्य को उज्जवल बनाया था। रौतिया को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने आवेदन अनुनय-विनय की अनदेखी से क्षुब्ध होकर समाज में 18 जुलाई को क्रांति का आगाज करते हुए अनिश्चित कालीन महाआंदोलन चक्काजाम जिला जशपुर (लोरो) में करने पर मजबूर हो गई।


अन्य पोस्ट