रायपुर

चंगोराभाटा बीएसयूपी कॉलोनी में महापौर का दौरा
14-Jul-2023 5:55 PM
चंगोराभाटा बीएसयूपी कॉलोनी में महापौर का दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। महापौर एजाज ढेबर ने जोन 5 के माता कर्मा वार्ड- 67 के तहत बीएसयूपी योजना आवासीय परिसर का  निरीक्षण किया । वार्ड पार्षद  उत्तम साहू और जोन के ईई विमल शर्मा सहित वार्डवासियों, बीएसयूपी आवासीय परिसर की रहवासी महिलाएं उपस्थित रहीं।महापौर ने जोन के सम्बंधित अधिकारियों को बीएसयूपी आवासीय परिसर में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित मौलिक जनसुविधाओं के सम्बन्ध में जनहित में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

 बोरियाखुर्द में नई राशन दुकान:  ढेबर ने  जोन-10 के  वार्ड  54 के बोरियाखुर्द क्षेत्र में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का फीता काटकर शुरूआत की । इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि  चंद्रहास उमा निर्मलकर एवं वार्डवासी सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट