रायपुर

मोबाइल चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार
14-Jul-2023 3:03 PM
मोबाइल चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, 14 जुलाई। गंज इलाके में एक मकान से मोबाईल चोरी हो गई। चोर कमरे सो रहे शख्स का मोबाइल चुरा ले गया। भरत धु्रव ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फाफाडीह कुम्हारपारा गंज रायपुर में रहता है। जो मंलवार को अपने घर पर था। वह अपने फोन को बिस्तर के पास चार्जिंग में लगाकर सो रहा था। जो शाम 7 बजे बाथरूम से फ्रेश होकर आया तो देखा की बिस्तर पर चार्जिंग में लगा मोबाईल फोन नही था। आसपास तलाश करने पर नही मिला। जिसे कोई अज्ञात चोर कमरे के खुला दरवाजा से अंदर प्रवेश कर बिस्तर में रखा मोबाइल चुरा ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंज में धारा 380 का अपराध दर्ज कराई। 


अन्य पोस्ट