रायपुर

अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज एआईसीसी में बैठक में शामिल हुए
13-Jul-2023 7:03 PM
अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज एआईसीसी में बैठक में शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रबंधन पर चर्चा के लिए दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। इस बैठक में संचार विभाग, और सोशल मीडिया के प्रमुखों को बुलाया गया।

एआईसीसी में हुई बैठक में प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, और जयराम रमेश प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस बैठक में चुनाव वाले राज्यों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया था।

बैठक में चुनाव प्रचार, और प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों राष्ट्रीय नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। श्री बैज बैठक में शिरकत करने आज ही सवेरे सुबह दिल्ली पहुंचे हैं। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सोशल मीडिया विभाग से जयवर्धन बिस्सा भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट