रायपुर

पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद
13-Jul-2023 7:01 PM
पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। नेवरा इलाके में पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक श्रवण वर्मा ने थाना में राजू यदू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराई है कि राजू और उसके तीन साथियों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की वहीं राजू यदू ने श्रवण वर्मा और उसके दो अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 294, 506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

इधर सिविल लाईल इलाके में दो युवाकों के बीज पुरानी बात को लेकर मारपीट हो गई। आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से अभिजीत को मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जनता कालोनी शंकर नगर निवासी अभिजीत भट्टाचार्य ने थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराया है। अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को जनता कालोनी के पास किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। विक्की सोनी ने अभिजीत के साथ गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर विक्की ने अपने पास रखे किसी धारदार चीज से मारकर घायल कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत आरोपी के खिलाफ 294, 506,323, 34 का अपराध दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने घटना की पूछताछ कर विक्की सोनी को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट