रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। खेत और भूखंड बेचने के लिए एक करोड़ से अधिक का बयाना लेकर रजिस्ट्री से मुकरने वाले दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में सौदा 2021 और 22 में हुए थे। खरीदारों की रिपोर्ट पर गोबरा,नवापारा थाने में दर्ज किए गए हैं ।
पुलिस के मुताबिक लीलाधर साहू, हरि आनंद भोई ने अगस्त-21 में पोड़ पांडुका निवासी दानेश्वर साहू को ग्राम कूरा पहन-51 के खसरा नंबर 562.563 रकबा 034, 044 की प्रति एकड़ भूमि के 90.11 लाख रूपए की दर से बेचने सौदा किया । इसके लिए तहसील दफ्तर में इकरारनामा तैयार कर 5.51 लाख रुपए बयान भी ले लिया। उसके बाद वे बेचने से मुकर गए।
इस पर दानेश्वर ने कल गोबरा नवापारा थाने में धारा 420 की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से गोबरा निवासी अजय अवस्थी(48) ने भी कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके मुताबिक मई -22 को वहीं के विकास जैन ने 1050 वर्ग फीट पर बना मकान,भूखंड बेचने सौदा किया। कुल 45 लाख में बेचने का इकरारनामा तैयार कर 8.81 लाख बयाना भी ले लिया और अब तक रजिस्ट्री नहीं कराया। पुलिस ने धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।


