रायपुर

15 फर्जी लोगों के नाम लोन मंजूर कर 4.60 करोड़ डकारे, 420 दर्ज
13-Jul-2023 3:59 PM
15 फर्जी लोगों के नाम लोन मंजूर  कर 4.60 करोड़ डकारे, 420 दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई।
रायपुर के एक बैंक के अधिकारियों ने लोन लेने वाले लोगों से  सांठ गांठ कर बैंक को चार करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने 14 लोगों पर अपराध दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अनिल सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह, सोनू देवांगन, सुधीर गुप्ता, अबान अहमद खान, भागवत प्रसाद यादव, परवेज खान, सुमित दुबे, अमित कुमार सिन्हा, नीरज राजपूत, रवि कांत साहू, रमेश कुमार साहू, आरिफ रहमान सिद्दीकी, इरफान काजी, अयान काजी, सहाबुद्दीन अहमद काजी, अब्दुल हसीद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया है।

पुलिस के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजर राजेश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बैंक के रिलेशनशिप मैंनेजर एवं अधिकृत सेलिंग एजेंट के साथ मिलकर लोन लेने वाले व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो करोड़ 79 लाख 9744 रुपये का फर्जी लोन सैंक्शन करवा कर धोखाधड़ी की गई। 

वही राजेश राठौर के अनुसार बतादें कि महिंद्रा बैंक कार्यालय सिटी प्लाजा, जीइ रोड राजकुमार कालेज में है। जहंा बैंक के ने 14 लोन लेने वाले लोगों को 15 सेकेंड हैंड ट्रक वाहन को उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आरसी इंश्योरेंस के आधार पर आवेदक बैंक में बंधककृत कर 2,79,09,744 रुपए बंधक ऋ ण माह अगस्त 2022 से माह नवंबर 2022 के मध्य नियम एवं शर्तों के अधीन किया गया था। वही अलग-अलग जिले के 14 लोन धारकों को रकम दी गई। बैंक को ऋण की किश्त नहीं दिए जाने पर बैंक ने सभी 14 लोनी धारकों को  नोटिस भेजा गया था। 

जिसका अब कोई जवाब नहीं देने  पर इसकी विभागीय जांच की गई तो पता चला कि बैंक के अधिकृत डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट अनिल सिंह भदौरिया और आपरेशन टीम के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप सिंह के द्वारा आपस में मिलकर षडयंत्रपूर्वक स्वत: के फायदे के लिए उपरोक्त 14 लोनी व्यक्तियों से सांठगांठ कर उन्हें लाभ पहुंचाये जाने की मंशा से प्रत्येक लोनी व्यक्तियों का फर्जी जमानदार का दस्तावेज एवं अन्य लोन प्रपत्र कूटरचित कर और इस के लिए जाली दस्तावेजों तैयार कर लोन दिलवाया गया था।


अन्य पोस्ट