रायपुर

दो मकान से मोबाइल की चोरी
13-Jul-2023 3:56 PM
दो मकान से मोबाइल की चोरी

रायपुर, 13 जुलाई। राजधानी के दो मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कमरे में रखा मोबाइल को चोरी कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक फाफाडीह इलाके के कु म्हारपारा में भरत ध्रुव के मकान में कल शाम चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय चोरी हुई, उस वक्त वह घर पर ही था। शाम को काम से घर आकर  वह कमरे में मोबाइल रखकर चला गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर  कमरे के खुले दरवाजे से अंदर आकर वहीं पास रखा मोबाइल को चोरी कर ले गया। जब वह कमरे में आकर देखा तो मोबाइल वहां नहीं मिला कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। इधर धरसींवा के ग्राम सांकरा में रहने वाले संदीप राय के मकान से मोबाइल की चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात में छत के रास्ते कमरे में घुस कर बिस्तर में रखा मोबाइल चुरा ले गया। 
 


अन्य पोस्ट