रायपुर

लाखों की स्मार्ट रोड और अंधेरा
12-Jul-2023 2:37 PM
लाखों की स्मार्ट रोड और अंधेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जुलाई। 
ये पंडरी रोड से कपड़ा मार्केट की इंट्री से लेकर महालक्ष्मी मार्केट होकर मॉल के पीछे से देवेंद्र नगर जाने वाली सडक़ है। यह सडक़ निगम ने पिछले वर्ष चौड़ी कर लाखों खर्च से स्मार्ट पोल खड़े कर रौशन किया था। अब यह सडक़ चोर-लुटेरे, स्नैचर्स के लिए मुफीद कही जा सकती है । दर्जनों स्मार्ट पोल में लगे एक भी लाइट नहीं जल रही । बाइक बनाने वाली कंपनियों ने हैड लाइट का प्रावधान न किया होता तो सवार  और राहगीर को सडक़ ही नहीं दिखती । थोक कपड़ा व्यापारी रोज का  व्यवसाय कर नकदी साथ में घर ले जाते हैं, वे भी गांव की सडक़ बत्तियों की तरह बंद रहने वाली इस मुख्य बाजार की सडक़ से गुजरने में डर महसूस करने लगे हैं। यह इलाका निगम में सबसे सक्रिय पार्षद और दो बार के विधायक के क्षेत्र में आता है। इनकी सक्रियता बताने के लिए ये लाइटें काफी हैं।


अन्य पोस्ट