रायपुर

सेटअप में विषयवार शिक्षकीय पदों की भर्ती की बाध्यता को हटाई गई
12-Jul-2023 2:36 PM
सेटअप में विषयवार शिक्षकीय पदों की भर्ती की बाध्यता को हटाई गई

रायपुर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगुजा संभाग में शिक्षक भर्ती की  नियमावली में किए गए  संशोधन का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। पिछले सप्ताह  हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के रिक्त 3722 एवं सहायक शिक्षकों के 5577 पद भरने के लिए भर्ती नियम को शिथिल करते हुए स्वीकृत सेटअप में विषयवार पदों की भर्ती की बाध्यता को हटाए जाने का निर्णय लिया गया था।कैबिनेट के फैसले के बाद अब राजपत्र में इसका संशोधन प्रकाशित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक भर्ती नियम की  अनुसूची-2 के सरल क्रमांक 33 के कॉलम (8)में शब्द तथा चिन्ह च्च्यह पदोन्नति/सीधी भर्ती सेटअप में स्वीकृत विषयवार पदों पर होगीज्ज् का लोप किया जाता है।
 


अन्य पोस्ट