रायपुर
रायपुर, 12 जुलाई। प्रोफेशनल कोर्स में न्यू एडमिशन की फीस जमा करने मात्र दो दिन शेष हैं और बच्चों को सरकारी योजना से फीस की राशि अब तक नहीं मिली है। पीईटी, पीएमटी और नीट में सफल बच्चों को सरकार सीएम मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत राशि देती है।
इस वर्ष करीब 250-265 बच्चे इस योजना के लिए चयनित हुए हैं। ये सभी अजा-जजा वर्ग के हैं। पिछले माह इन बच्चों के सफल होने के बाद विभागीय अफसरों ने कहा था कि उच्च शिक्षा में पूरा ख्याल रखा जाएगा। लेकिन शुरुआत में बच्चे परेशान हाल घूम रहे हैं। जिला कार्यालय से लेकर आयुक्त और सचिवालय तक पतासाजी करने भटक रहे है। इनमें कुछ बच्चों ने शिकायत की है एडमिशन जमा करने की लास्ट डेट 14 जुलाई है और अब तक राशि नहीं मिली है।
उसके बाद जमा करने पर हर बच्चे को 2500 रूपए लेट फीस वहन करना होगा। इस संबंध में जानकारी लेने पर मालूम चला कि सरकार की तरफ से 40 हजार रूपए प्रति छात्र दिए जाते हैं और एक सेमेस्टर की फीस एक लाख से अधिक होती है ।


