रायपुर

हमारे बघेल का तोड़ नहीं-शैलजा
12-Jul-2023 2:34 PM
हमारे बघेल का तोड़ नहीं-शैलजा

रायपुर, 12 जुलाई। बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया  है। इस पर सीएम बघेल के   तंज के बाद अब प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी हमला बोला हैं।  सैलजा ने कहा कि, लगता है बीजेपी बघेल वर्सेस बघेल बनाने की कोशिश में लगी हैं। यही सोचते हुए बीजेपी अपने फैसले लेती है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री बघेल का कोई तोड़ नही है। घोषणा पत्र समिति के दिग्गज चेहरों पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, यह उनका अपना अंदरूनी मामला है। किसको वह कहां कैसे रखते हैं। लोगों के सामने बीजेपी के पास चेहरे दिखाने के लिए नहीं है। हालांकि पुराने चेहरे थे, वो भी 15 साल वाले... उन्हें अब जनता ने नकार दिया है। आज बीजेपी के पास कोई अनुभवी नेता नहीं है।
 


अन्य पोस्ट