रायपुर
सरकारी स्कूल में लगा सिलिंग पंखों की चोरी
11-Jul-2023 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जुलाई। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में चोरी हो गई। बदमाश स्कूल का ताला तोड़ कमरे में लगे 9 सिलिंग फेन को चुरा ले गए। 457, 380 का अपराध दर्ज।
पुलिस ने बताया कि डीडी नगर के पंण्डित गिरजा शंकर मिश्र शासकीय स्कूल रायपुरा में चोरी हो गई। अशोक सिंह परिहार ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। दरअसल घटना अप्रैल से 10 जुलाई के बीच की है इस बीच स्कूल में छुट्टियां चल रहा था। इस दौरान स्कूल में किसी का आना जाना नहीं होता था। परिक्षाओं के बाद से स्कूल में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर कोई अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोडक़र कमरे में लगा सिलिंग फैन को चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


