रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस नए सत्र से सभी 318 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालयों का संचालन कलेक्टर को सौंपने कि फैसला किया है। हर स्कूल के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक संचालन सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इन स्कूलों के लिए वर्तमान में स्वीकृति सभी पद सोसाइटी को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।
सोसायटी शासन से मिलने वाले अनुदान और अपने अन्य स्त्रोतों से व्यय कि इंतजाम कर सकती है। सोसायटी को सीधी या संविदा भर्ती नहीं कर सकेगी। ये पद प्रतिनियुक्ति से ही भरे जा सकेंगे। नए अतिरिक्त पद शासन की अनुमति से ही निर्मित और भरे जाएंगे।
इन स्कूलों में वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लेना सोसायटी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इन स्कूलों केलिए वर्तमान में प्राचार्य, उप प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, लैब, लाइब्रेरियन, पांच लिपिक जैसे पद स्वीकृत किए गए हैं।