रायपुर

संविदा कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर बैठे
10-Jul-2023 9:25 PM
संविदा कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर बैठे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। राजधानी रायपुर में संविदा कर्मचारी महासंघ आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। नियमितीकरण की मांग को लेकर 54 विभाग के 45000 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल 3 जुलाई से जारी हैं, मांगे पूरी के नहीं होने के चलते आज नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर 10,000 से ज्यादा कर्माचारी धरना प्रदर्शन करेंगे।

संविदाकर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदाकर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि, सरकार के पौने पांच साल बीत जाने के बाद भी नियमितिकरण के लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया। 6 जुलाई की कैबिनेट बैठक में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की बात रखी थी। 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक में कहा गया था कि, सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मियों के लिए बड़ा फैसला ले सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसी वजह से संविदा कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी और आक्रोश जारी है।

सीएम हाउस का करेंगे घेराव

अनियमित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 14 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बार प्रदर्शन में अनियमित कर्मचारी मोर्चा के साथ छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के सदस्य शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट