रायपुर

सिंधी काउंसिल का मेगा हेल्थ कैंप, 890 का निशुल्क इलाज
10-Jul-2023 9:23 PM
सिंधी काउंसिल का मेगा हेल्थ कैंप, 890 का निशुल्क इलाज

रायपुर, 10 जुलाई। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रामकृष्ण हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 890 लोगो ने अपना स्वास्थ परिक्षण कराया।

दस प्रकार की जांच एवं पंद्रह डॉक्टर की टीम ने अपनी भागीदारी निभाई। शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी कॉन्सिल की पूरी टीम को बधाई दी।  सिंधी कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा आज बड़ी संख्या में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लोगो ने उठाया साथ में सीबीसी,ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी, टी एस एच,लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, यूरिक एसिड की जांच की गई डॉ संदीप दवे, डॉ जावेद अली, डॉ विनोद आहूजा, डॉ प्रवाश चौधरी, डॉ धीरज प्रेमचंदानी, डॉ चेतना रमानी, डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ पवन जैन, डॉ अजीत शदाणी, डॉ देवा दुलाल, डॉ राहुल पाठक, डॉ उज्जवला वर्मा सिंधु डॉक्टर फोरम के डॉ किरण माखीजा, डॉ प्रकाश कटारिया, डॉ एन डी गजवानी, डॉ श्याम नेभानी, डॉ पवन भावनानी, डॉ जीवतराम तुलसियानी,युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी,महिला विंग राशि बलवानी,नीलम कुकरेजा,सोनिया निंज्यानी,सपना महक होतवानी,कशिश खेमानी,मानसी कुकरेजा,आशा सचदेव,डिंपल शर्मा,जूही दरयानी,रिया जयसिंघानी,जितेंद्र मलघानी,दीक्षा रामनानी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट