रायपुर

जलभराव को ठीक करने नगर निगम जोन 5 में आप ने ज्ञापन सौंपा
10-Jul-2023 9:23 PM
जलभराव को ठीक करने नगर निगम जोन 5 में आप ने ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रायपुर दक्षिण के चांगोरा भाटा एवं कुशालपुर में जलभराव से हो रही परेशानी के विरोध में जोन क्रमांक 5 लाखे नगर चौक राजकुमार कॉलेज गेट के पास  नारेबाजी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

रायपुर जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि आज चांगोराभाटा कुशालपुर में जलभराव से हो रही समस्या को तत्काल निराकरण करने पूर्व पार्षद थानेश्वर बिसेन के नेतृत्व में जोन क्रमांक  5 में जोन आयुक्त को मांग पत्र सौंपा।

 समस्या के निदान हेतु जोन कमिश्नर द्वारा को ज्ञापन दिया गया। तत्काल उन्होंने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए  देविका स्टार से लेकर के विनोद सिन्हा के घर तक नाली बनाना स्वीकृत किया। ज्ञापन सौंपने वालों में विरेंद्र पवार, थानेश्वर बिसेन, सागर क्षीरसागर, किशोर पटले, अजय हटवार और अन्य व्यापारी शामिल थे।


अन्य पोस्ट