रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। सहायक शिक्षक फेडरेशन सरकार की उदासीनता, वादाखिलाफी और शिक्षक एलबी संवर्ग के मांगों की अनदेखी के विरोध में राज्य के दो लाख शिक्षक 18 जुलाई से जंगी प्रदर्शन करेंगे। सरकार अगर मांगों को नही मानती है तो 31 जुलाई से प्रदेश भर के दो लाख शिक्षक अनिश्चित कालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रदेश के सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, शालेय शिक्षक प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष विकास राजपूत, संयुक्ता विक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन व छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा न संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि सरकार ने शिक्षक एल. बी. संवर्ग के हितों की उपेक्षा करने साथ ही उनके साथ वादाखिलाफी भी की है।
उन्होंने बताया कि क्रमोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना वेतन विसंगति, पूर्ण पेंशन, 7 वें वेतनमान में गृहभाडा व देय तिथि से मंहगाई भत्ता आ मुद्दी पर सरकार ने हमें निराश किया है तथा संवर्ग के हित में आंदोलन के लिए बा किया है। सभी संगठन व संवर्ग के 02 लाख कर्मचारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा बैनर तले आंदोलन करेगा।


