रायपुर

शिवालयों में गूंज रहा हर हर महादेव और शिवाष्टक
10-Jul-2023 9:19 PM
शिवालयों में गूंज रहा हर हर महादेव और शिवाष्टक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है।आपको बता दें, 19 साल बाद श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास का संयोग बन रहा है। इसलिए इस साल श्रावण महीना 59 दिनों तक रहेगा। जिसमें आठ सोमवार पड़ रहे है। आठों सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा भक्त शिव की भक्ती में डूबते हुए नजर आएंगे। पहले सोमवार को शिवालयो में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनने को मिल रही है। वहीं महादेव घाट स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही शिव के भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए है। भक्त बड़े उत्साह के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।


अन्य पोस्ट