रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर किशन देव यादव को पुलिस ने डीकेएस के पास से गिरफ्तार किया गया। यह गांजा वह जगदलपुर से ला रहा था। किशन यादव
के कब्जे से 7.200 किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 72 हजार रूपए है। गोल बाजार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सी.एम.ओ. ऑफिस के पीछे दाई कोरा बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है और कहीं जाने की फिराक में है।
मौके पर पहुंच मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा । पूछताछ में उसने अपना नाम किशन देव यादव ( 22) निवासी ग्राम समौडा दुबौलिया जिला बस्ती उत्तर प्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा मिला। जिसे वह जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर 7. 200 किलो गांजा कीमत 72,000/- रूपए जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया ।


