रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाए जाने पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, वे केंद्र में जाकर क्या करेंगे।वैसे यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है।
आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को आदिवासी दिवस के दिन निकाल दिए।कौशिक घिसापिटा चेहरा है, उनका कोई वेल्यू नहीं है। घोषणा पत्र समिति में जाने लायक कौन थे।15 साल के मुख्यमंत्री लायक नहीं हुए, बृजमोहन, चंद्रकार जाने लायक नहीं हुए, पार्टी ने झुनझुना पकड़ा दिया है । वरिष्ठ नेताओं को साइड कर दिए हैं। मंत्री लखमा ने कहा, टीएस बाबा को उपमुख्यमंत्री बनाए, उसका भी लाभ कांग्रेस को मिलेगा।उन्होंने कहा, पिछली बार 70 सीट लेकर आए थे इस बार 75 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेंगे। कवासी ने कहा कि अमित शाह बार बार छत्तीसगढ़ क्यों आ रहे ,कोई फायदा नहीं मिलने वाला।
भाजपा के घोषणा पत्र कमेटी को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, लोग बीजेपी के घोषणापत्र पर विश्वास नहीं करेंगे।बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में आदिवासियों को जर्सी गाय, लोगों को रोजगार देने समेत अनेक वादे किए थे।हमारे घोषणा पत्र भूपेश बघेल हैं। वे चलते फिरते घोषणा पत्र हैं। चाहे केंद्र का घोषणा पत्र हो या छत्तीसगढ़ का उसका कोई वैल्यू नहीं है।आत्मानंद स्कूल हमारे घोषणा पत्र में शामिल नहीं था। हमने घोषणापत्र के सारे वादे पूरे किए, सीएम चलते फिरते घोषणा पत्र बनाएंगे।
कवासी हास्य कलाकार-सोनी
सांसद सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि कवासी हास्य कलाकार हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं किया सिवाय भ्रम फैलाने के। कांग्रेस ने 36 वादे किए थे। कई अधूरे हैं। सब कुछ पीएम मोदी ने दिया है । सोनी ने कहा कि 30 सदस्यों की समिति बनी है इस बार अच्छा घोषणा पत्र बनाए की। बीजेपी की करनी में कोई अंतर नहीं है । सोनी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह क्यों आ रहे हैं यह कवासी को अहसास हे जाएगा । सोनी ने कहा कि शाह जब आते हैं छत्तीसगढ़ को देकर ही जाते हैं।