रायपुर
कांग्रेस अपने पापों को छुपा रही - गुप्ता
09-Jul-2023 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जुलाई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के पाप से सनी हुई कांग्रेस कितनी दुर्बल, हताश और निष्क्रिय हो गई है कि जनता के बीच जाने की बजाय हर रोज भाजपा पर झूठे, तथ्यहीन, निराधार आरोप लगा कर अपने पाप छुपाने के लिए छह- छह प्रवक्ताओं को बैठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। कांग्रेस के पास इसके अलावा अन्य कोई काम नहीं बचा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे