रायपुर

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 14 को
09-Jul-2023 4:35 PM
पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 14 को

रायपुर, 9 जुलाई।   पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई तक 4वीं कि़स्त किसानों के खाते में आने वाली है, जिसकी चर्चा भी काफी तेज हो चली है. सीमांत किसानों को 14वीं कि़स्त से काफी लाभ होगा. बारिश के इस मौसम में 14वीं कि़स्त का आना किसानों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है. अब तक सरकार किसान सम्मान योजना के तहत 13 कि़स्त किसानों को दे चुकी है, लेकिन अब माना जा रहा है कि सरकार 15 जुलाई तक 14वीं कि़स्त किसान सम्मान योजना के तहत भेज सकती है. यदि आप चाहते हैं कि आपको आने वाली कि़स्त का लाभ प्राप्त हो सके तो जल्दी ही आप ई-केवाईसी करा लें। 


अन्य पोस्ट