रायपुर

कहीं पाइपलाइन तो कहीं उधारी को लेकर मारपीट
09-Jul-2023 4:33 PM
कहीं पाइपलाइन तो कहीं उधारी को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। 
बीती शाम, रात राजधानी में मारपीट की आधा दर्जन घटनाओं के मामले दर्ज किए गए । उधार की रकम के विवाद में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट कराई।
 मोवा,पंडरी पुलिस के मुताबिक लोधी पारा पंडरी निवासी नीरज चंद्राकर शनिवार दोपहर जयहिंद चौक स्थित अपने घर के पास पाइप लाइन फीटिंग का काम करवा रहा था। तभी 3-4 बाइक सवार युवक पहुंचे। और कार्य स्थल पर खड़े हो गए । इन्हें नीरज ने थोड़ा किनारे खड़े होने कहा। इस पर नाराज हुए युवकों ने गाली,गलौज के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों के बीच बचाव के बाद युवक चले गए । 

नीरज ने मोवा थाने में युवकों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कराया।  इधर अवंति विहार गंगा ट्रेडर्स के पास रहने वाले विनोद केशवानी (53) और सिंधी कालोनी तेलीबांधा निवासी अविनाश पंजाबी (33) के बीच उधार की रकम वापसी को लेकर विवाद चल रहा है ।कल शाम दोनों की अवंति विहार में मुलाकात के दौरान रकम को लेकर गाली गलौज मारपीट हुई। दोनों की एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट पर  खम्हारडीह पुलिस ने धारा 294,506,323 का मामला दर्ज किया ।

इसी थाने में मारपीट के दो और मामले दर्ज किए गए। शनिवार शाम राजीव नगर अवंति विहार निवासी राहुल नायक शराब पीकर ममता मारकंडे (34) के घर के पास हल्ला कर रहा था। इस पर ममता ने मना किया तो राहुल किसी पुरानी रंजिश पर ममता से मारपीट की। ममता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से बीएसयूपी सड्डू निवासी सोनुदास महंत (22) के साथ यशवंत वर्मा और साथियों ने गणेश नगर रेलवे फाटक खम्हारडीह के पास पुरानी रंजिश पर मारपीट की । सोनु ने रिपोर्ट कराई।


गुढिय़ारी में कैंची से हमला, आरोपी फरार
मारपीट की एक अन्य घटना गुढिय़ारी इलाके के लक्ष्मण नगर में हुई। धनसिंह साहू (47) के बेटे सुरेन्द्र साहू को बिना कारण गाली-गलौज करते हुए कैंची मारकर घायल कर दिया। यह मारपीट मोंटू साहू, और साथियों ने की है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 294, 506, 223 का मामला दर्ज कर लिया है। 


अन्य पोस्ट