रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। कई इलाकों में झमाझम तो कहीं हल्कि बारिश देखने को मिला है। बुधवार को राजधानी सहित कई जगहों पर देर रात बारिश हुई वहीं गुरू- शुक्र को भी हल्कि से मघ्यम बारिश देखा गया। वहीं शनिवार सुबह को राजधानी में झमाझम बारिश हुई है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा गिरापट देखा गया।
इस दौरान मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी, सीधी, बालासोर और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 9 जुलाई को आने की स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है किंतु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


