रायपुर
कमरे मे रखा मोबाइल, नगदी पार
07-Jul-2023 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जुलाई। तेलीबांधा इलाके में एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के खुले दरवाजे से घुस कर कमरे में रखा मोबाइल और पर्स में रखा नगदी तीन हजार रूपए की चोरी कर ले गया। पुलिस के मुताबिक हेमलाल साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साहूपारा तेलीबांधा में रहता है। तो गुरूवार को शाम को काम से घर आकर अपने कमरे मे गया । और वहीं कपड़ों के साथ टेबल पर अपना मोबाइल और पर्स रखकर दूसरे कमरे में चला गया। इसी बीच को अज्ञात चोर कमरे में रखा मोबाइल और पर्स में रखा 3 हजार नगदी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


