रायपुर
रायपुर, 6 जुलाई। विधानसभा इलाके में एक शासकिय राशन दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान की खिडक़ी तोड़ 26 बोरी चावल,2 बोरी शक्कर और नगदी 5 हजार की चोरी कर ले गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार जांगड़े ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम भुरकोनी में रहता है। और ग्राम धनसुली में उसकी शासकिय उचित मूल्य की दुकान है। जहां कुछ दिन पहले ही राशन का सामान चावल, शक्कर, और नमक की खेप वितरण के लिए दुकान में रखा था। जिसे रोज ग्राहकों को वितरण किया जाता था।
सके लिए राकेश सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दुकान में ही रहता था। जिसके बाद वह दुकान में ताला लगाकर रोज की तरह अपने घर चला जाता था। इसी बीच 24 जून की रात में कोई अज्ञात चोर दुकान की खिडक़ी तोडक़र अंदर रखा 26 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और 5 हजार नगदी की चोरी कर ले गया।
इसकी जानकारी राकेश को दुकान में राशन वितरण में दौरान बोरियों की गिनती करने पर पता चला। जिस पर पड़ताल करने पर पता चला कि दुकाने के पिछे की दीवार की खिडक़ी टूटा हुआ था। और दुकान के गोदाम में रखा सामान कम था। इस पर उसने थाना जाकर दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।