रायपुर
त्रिमूर्ति नगर स्कूल में रिसेस के बाद हुई पढ़ाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। नगर निगम के 9 जुलाई तक जारी पौधरोपण अभियान के तहत पांचवे दिन बुधवार को निगम के अपने त्रिमूर्ति नगर स्कूल में आधे दिन की अघोषित छुट्टी कर देवेंद्र नगर आफिसर्स कॉलोनी में बच्चों ने पौधे रोपे। छत्तीसगढ़ ने जब इसकी पड़ताल को पता चला कि स्कूल दोपहर ढाई बजे तक वीरान रहा। और उसके बाद बच्चे स्कूल आए। यह उच्चतर माध्यमिक स्कूल है। और पौधरोपण के लिए 9-12 वीं के छात्र छात्राओं को लाया गया था। यह स्कूल रायपुर उत्तर विस क्षेत्र में आता है।
दर्जनों आवास वाली यह कॉलोनी पहले से ही हरी- भरी है। उसके बाद स्कूली बच्चों को लाकर पौधरोपण कराने को लेकर तरह,तरह की चर्चाएँ हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कॉलोनीवासी अफसर,उनके परिजन, बच्चे नौकर, ड्राइवरों से भी पौधरोपण कराया जा सकता था। ऐसा कर आला अफसर पर्यावरण प्रेमी होने का संदेश दे सकते थे। लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान न कर अन्य बच्चों की पढ़ाई आधे दिन न हो सकी।
निगम से जारी विग्यप्ति में बताया गया है कि नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डीईओ रायपुर यह आयोजन किया गया ।
देवेन्द्र नगर ऑफिसर कॉलोनी में स्थित उद्यान परिसर में सामूहिक पौधरोपण में शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय त्रिमूर्ति नगर के छात्र - छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। निगम के उद्यान विभाग एवं जोन- 2 के तत्वावधान में प्रभारी सहायक अभियन्ता सोहन गुप्ता सहित सम्बंधित निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में
किया गया।


