रायपुर

विश्व स्तरीय स्टेम टेस्ट में भारतमाता स्कूल बिलासपुर के मॉडल को चौथा स्थान
05-Jul-2023 8:03 PM
विश्व स्तरीय स्टेम टेस्ट में भारतमाता स्कूल बिलासपुर के मॉडल को चौथा स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। ओटिस द्वारा प्रतिवर्ष स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य वैश्विक परिवर्तन की समस्याओं को हल करने के लिए स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजिनियरिंग, गणित) टेस्ट का आयोजन किया जाता है । इस तीसरे वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन के समस्याओं का स्थानीय समाधान  था। तीन महीने तक चली इस कड़ी स्पर्धा में कई देशों के स्कूली बच्चे अपने मेंटर के साथ शामिल हुए।छत्तीसगढ़ से भारत माता इंग्लिश शाला बिलासपुर की टीम ने स्टेम आधारित स्थानीय कृषकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर अपना विकास अपना हाथ विषय पर मोबिलाजाइड कृषि प्रबंधन तैयार किया। इससे न केवल अपने कार्बन फुट प्रिंट को कम करने में मदद मिले साथ ही साथ जल संरक्षण मृदा संरक्षण आसानी से किया जा सके।

इस कृषि यंत्र कृत्रिम बुद्धि पर आसानी से काम करता है। सोलर एनर्जी पर आधारित इस यंत्र को बच्चो ने तीन महीनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया है।इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत वर्ष से प्राप्त प्रविष्टियों से भारत माता स्कूल की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त  हुआ। विश्व स्तर पर कुल छ: देशों की टीम को पुरस्कार के लिया चुना गया। जिसमे भारत से भारत माता स्कूल की टीम को चौथा स्थान दिया गया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5000 यूएस डॉलर का पुरस्कार दिया गया ।

शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी के निर्देशन में क्लास ग्यारहवीं के हिमांगी हालदार, सौभिक कर्मकार, अयान कर्मकार, अर्पिता गलपांडे, फैजा अंसारी, पूनम सिंह, क्रिस्टी जॉर्ज उत्तम कुमार तंबोली ने इसे तैयार किया । मैंटर पानू हालदार, सिल्विया ग्रेवाल, राजम थामस, नीता गुप्ता, जेसी जयप्रकाश ने बच्चों  को मार्गदर्शन दिया।


अन्य पोस्ट