रायपुर

शाह की रमन के यहां डिनर डिप्लोमेसी, आज शाम आ रहे
05-Jul-2023 3:49 PM
शाह की रमन के यहां डिनर डिप्लोमेसी, आज शाम आ रहे

 सोने से पहले कई बैठकें लेंगे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम रायपुर आ रहे हैं ।वे कल दोपहर लौटेंगे। शाह ठाकरे परिसर में सोने पर जाने से पहले छत्तीसगढ़ संगठन के नेताओं के साथ कई बैठके करेंगे । इसी बीच वे पूर्व सीएम रमन सिंह के मौलश्री विहार स्थित घर में डिनर लेंगे। इसमें उनके साथ ओम माथुर, नितिन नवीन, अरूण साव, पवन साय भी रहेंगे ।

गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में ठाकरे भवन को देशी अंदाज में सजाया गया है इस सजावट में छत्तीसगढ़ की झलक देखने को मिल रही है। छीन के पत्तों से गद्रे स्मृति भवन के गेट पर स्वागत द्वार बनाया गया है।  शाह स्मृति भवन में ही रुकेंगे। केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा के लिए यहां सीआरपीएफ के जवान तैनात हो गए हैं। शाह आज रात्रि विश्राम यही करने वाले हैं। वे डिनर भी यहीं करेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक डिनर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का तडक़ा लगेगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ शाह डिनर करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सीआरपीएफ के जवान मॉक ड्रिल कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट