रायपुर

सरकार फिर से जनता को ठगने की योजना पर काम करेगी- साव
03-Jul-2023 6:34 PM
सरकार फिर से जनता को ठगने की योजना पर काम करेगी- साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की 500 रुपये सिलेंडर दिये जाने की तैयारी पर  भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कसा तंज

 अरुण साव ने कहा कि जन घोषणा पत्र को सरकार ने पूरे नहीं किया।सरकार लगातार फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दे रही है।ठगने की योजना पर काम करेगी। ठगने की नीति को जनता समझ चुकी है. विकास के काम साफ है केवल भ्रष्टाचार हुए हैं।

साव ने कहा कि  पिछले घोषणा पत्र में चार सिलेंडर मुक्त देने की बात कही थी, नहीं हुआ फिर से ठगने की तैयारी में है।

कुछ घोषणाओं को बचाकर रखा जाता है- सीएम

सीएम भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि  सस्ता गैस सिलेंडर देने को लेकर कहा सब काम एक साथ नहीं  किया जाता ।सस्ता गैस सिलेंडर राजस्थान में दिया जा रहा है पर कुछ चीजों को बचा कर रखी जाती है।अभी घोषणा पत्र बनने में समय है।


अन्य पोस्ट