रायपुर

शिक्षक के घर से 6 लाख की चोरी, सीसीटीवी से पहचाने गए, गिरफ्तार
30-Jun-2023 6:47 PM
शिक्षक के घर से 6 लाख की चोरी, सीसीटीवी से पहचाने गए, गिरफ्तार

घटना के 24 घण्टों के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। दिनदहाड़े शिक्षक के सूने मकान में घुसकर 6 लाख के गहने की चोरी फरार चोर सीसीटीव्ही से पकड़े गए।

 हरिशंकर कुर्रे ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम भानसोज आरंग में रहता है। और ग्राम डिहरी स्थित माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत् है। उसकी पत्नी भी उसी स्कूल में उच्च शिक्षक के पद पर पदस्थ है। दोनों घर में ताला लगाकर स्कूल चले गए थे। दोपहर में उसका बेटा जब घर आकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था।  अंदर हॉल में लगा दरवाजा टूटा हुआ था। और बेडरूम में सारा  सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना बेटे ने फोन कर अपने पिता को दी।  हरीशंकर ने घर आकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमे रखा सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर आलमारी का ताला तोडक़र उसे चुरा ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380, 34 का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने चोरी की सूचना मिलने पर मुलायजा कर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज से चोर की पहचान की गई।   इसी बीच मुखबीर की सूचना पर ग्राम भानसोज निवासी डागेश्वर साहू की पतासाजी कर पकड़ा । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर के साथ मिलकर चोरी करना बताया।  आरोपी के निशानदेही पर कन्हैया धीवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात कीमत  6 लाख को  जब्त कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट