रायपुर

यशोदा बेन आईं और चली गई, भाजपा नेताओं को भी पता नहीं चला
30-Jun-2023 6:46 PM
 यशोदा बेन आईं और चली गई, भाजपा नेताओं को भी पता नहीं चला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने के पहले उनकी धर्मपत्नी जसोदाबेन ने परसों उड़ीसा से रायपुर पहुंच कर कुछ धर्म स्थानों के दर्शन किए। पीएम 7 जुलाई को आ रहे हैं । इसकी जानकारी लोगों ने दी तो जशोदा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके रायपुर आगमन पर साहू समाज के लोगों ने फूलों से स्वागत किया।

रायपुर के साहू समाज के भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वे शामिल हुए और इसके बाद साहू समाज के कुछ लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की। इन मुलाकातियों में भाजपा, और महिला मोर्चा का कोई भी नेता शामिल नहीं था। इस दौरान उन्होंने मीडिया तथा अन्य लोगों से मुलाकात करने से परहेज किया। उनके रायपुर आने की जानकारी भी बहुत कम लोगों को दी गई थी, लेकिन पता चलते ही लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचने लगे।


अन्य पोस्ट