रायपुर

नांदगांव-धमतरी-बालोद में कोटे से अधिक बारिश, 11 जिलों में कमी
30-Jun-2023 6:45 PM
नांदगांव-धमतरी-बालोद में कोटे से अधिक बारिश, 11 जिलों में कमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। प्रदेश में मानसून फिलहाल ब्रेक सा है। पिछले दिनों जो बारिश हुई उसने प्रदेश के चार जिलें में जून में होनेवाली कुल बारिश का कोटा पूरा कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव में (30फीसदी), बालोद में 56 , धमतरी में 29, बलौदाबाजार 26 और मुंगेली में 43त्नअधिक बारिश दर्ज की गई है । वहीं 12 जिलों में सामान्य तो 11 जिलों में औसत से भी कम बारिश हुई। बहरहाल पिछले तीन दिन  से अवर्षा के चलते तापमान में 6 बढ़ोतरी दर्ज की गई है ।

मौसम विशेषज्ञ एसपी चंद्रा के मुताबिक तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई है और आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढऩे की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं लेकिन यह बरसने की जगह उमस पैदा कर रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक आज धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। बारिश की संभावना बिल्कुल कम रहेगी।

दूसरी ओर एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर- मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल 1 जूलाई को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश में वर्षा होने की गतिविधि में कमी होने की भी संभावना है।


अन्य पोस्ट