रायपुर

मंत्री भगत का तंज - जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा
30-Jun-2023 6:39 PM
मंत्री भगत का तंज - जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा

रायपुर, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा।उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से फर्क नहीं पडऩे की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ की जगह भाजपा नेताओं को मणिपुर पहले जाने की नसीहत दी। भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के नेता वहीं जाएंगे जहां शांति है। केंद्रीय नेता वहां नहीं जाएंगे, जहां हिंसा है। भाजपा के नेता मणिपुर नहीं जाएंगे। भाजपा के नेता पलायनवादी हैं। इसके साथ ही अमरजीत भगत ने कहा कि बिलासपुर संभाग में कांग्रेस मजबूत है। भाजपा हो या आप किसी के समीकरण से कोई फर्क नहीं पड़ता। आप वाले हवा के लाठी भांज रहे हैं. छत्तीसगढ़ में आप का कोई वजूद नहीं है।

 


अन्य पोस्ट