रायपुर

67 प्रतिभावान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
30-Jun-2023 6:39 PM
67 प्रतिभावान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। मैथिल विप्र परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के सम्पूर्ण  प्रदेश के 67 प्रतिभावान, मेधावी  छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेष शुक्ल पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक,प्रमोद दुबे-सभापति, नगर  निगम, विशेष अतिथि डॉ. पूर्णप्रकाश झा-प्रांतीय अध्यक्ष मैथिल ब्राह्मण सभा, सुरेश मिश्रा-राष्ट्रीय महामंत्री वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन,  सुनील ओझा, डॉ. सुधीर झा, मुख्य वक्ता-डॉ. अशोक त्रिपाठी-वरिष्ठ चिकित्सक, कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, और अपने संबोधन में बच्चों की सफलता के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने अजय ठाकुर, विजयशंकर झा, रज्जन अग्निहोत्री, यशवंत पुरोहित, अरविंद ठाकुर सक्रिय रहे। कार्यक्रम में दशरथ प्रसाद शुक्ला, मनीष कुमार झा, हरीश कुमार झा, सुमीत झा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, योगेश शर्मा, रवि शर्मा आदि सहित काफी संख्या में महिलायें भी उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट