रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून। आईजी गुप्तवार्ता अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पीटीएस माना के परेड ग्राउंड में नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला एवं तृतीय लिंग के 29 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक तथा पुरुष नवआरक्षकों के 42 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 149 नव आरक्षक सम्मिलित हुए।
पीटीएस माना के संस्था प्रमुख डॉ. इरफान-उल रहीम खान ने संस्था की उपलब्धियाों का जानकारी दी। इस अवसर पर 29वां सत्र महिला/तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह जिला-राजनांदगांव को एवं 42वां सत्र पुरूष नवआरक्षक ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान मिथलेश पुजारी जिला-दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राकेश बघेल डीएसपी ने किया।


