रायपुर
रायपुर, 29 जून। टिकरापारा इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विनय साहू, टीकम साहू ने रवि धु्रव को जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक रवि धु्रव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लालपुर काली नगर में रहता है। जिसका बारिया खुर्द शमशान घाट के पास जमीन है। जिसपर कब्जे की बात को लेकर विनय साहू , टीकम साहू और उसके साथी ने रवि का जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट की। इसकी शिकायत रवि ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के एसटीएससी एक्ट 3-1 द और मारपीट का अपराध दर्ज किया है।
इधर तेलीबांधा के तारू सिंह चौक श्यामनगर में सम्पति बटवारे की बात को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गई। मुकेश मानिकपुरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को उसका बड़ा भाई अशोक मानिकपुरी पैत्रिक सम्पति के बटवारे की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर अशोक भडक़ गया। और मारपीट कर किसी धारदार चीज से मुकेश को मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अशोक के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।