रायपुर

तुमगांव में किसानों का धरना जारी
29-Jun-2023 7:51 PM
तुमगांव में किसानों का धरना जारी

रायपुर, 29 जून। तुमगांव हाईवे स्थित खैरझिटी,कौं वाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड धरना सत्याग्रह के 488 वें दिन भारी बरसात लगातार झड़ी के के बाद भी लगभग 30 किसान जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,दशरथ लाल सिन्हा,बोधन राम यादव,रामलाल विश्वकर्मा,लालाराम यादव,पवन कुमार यादव ने किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,प्रसिद्ध रामायणीक नंदकुमार साहू, किसान नेता लीलाधर पटेल, दिनेश यादव,हेमसागर पटेल,दिनेश यादव,श्रीमती ननकुनिया पारधी, शर्मिला टंडन, कल्याणी ढीढी, सुमित्रा परमार,पिलीबाई परमार, राधाबाई सिन्हा, आदि ने संबोधित किया।


अन्य पोस्ट