रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जून। वर्ष -23 का छठवां महीना जून कल बीत जाएगा।हर महीने की तरह जुलाई के लिए रिजर्व बैंक ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। जो राज्य स्तरीय और देश भर के सार्वजनिक अवकाश के अनुसार है। इसके मुताबिक, जुलाई महीने में करीब आधे महीने बैंकों में काम-काज नहीं होगा यानी 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। इस तरह से छत्तीसगढ़ में आठ दिन बंद रहेंगे। गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि बैंकिंग कार्य के लिए घर से ब्रांच जाने के लिए निकलें, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।
जुलाई में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद छत्तीसगढ़ के लिए
02 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
08 जुलाई- दूसरा शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
09 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
16 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
22 जुलाई- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
23 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
29 जुलाई- शनिवार- मुहर्रम (ताजिया)
30 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह।