रायपुर

राकेश बैस जेल में और पत्नी भी अमानत में खयानत कर फरार
27-Jun-2023 7:23 PM
 राकेश बैस जेल में और पत्नी भी अमानत में खयानत कर फरार

गृह निर्माण समिति के 23 लाख का गबन

35 लाख ठगे थे राकेश ने, पीए भी गिरफ्तार हुआ था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। कुछ माह पहले नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले कांग्रेस नेता राकेश बैस की पत्नी अलका बैस भी 23 लाख का गबन कर फरार हो गई ।उसके खिलाफ हाउसिंग सोसायटी के  23 लाख गबन का मामला दर्ज किया गया है।

डीडी नगर पुलिस के मुताबिक राकेश बैस और पत्नी, बसंत कृपा गृह निर्माण समिति के सदस्य हैं। इस सोसायटी के  कुल 80 सदस्य और पदाधिकारी हैं। और अध्यक्ष अलका बैस है। वर्ष 15-4-20 से 5-5-23 के बीच राकेश की पत्नी  अलका ने इसी दौरान समिति के एकाउंट से अलग,अलग दिन कुल 23 लाख रूपए निकाले। समिति के ही महेश अग्रवाल की शिकायत पर  बीती शाम अलका के विरूद्ध. डीडी नगर थाने में 420, 406 34  के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि  राकेश जेल में है और पत्नी फरार है। वह बयान देने भी नहीं आ रही।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे राकेश बैस और उसके पीए ओम नारायण को पुलिस ने बीते 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। राकेश डीडी नगर थाने का पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास वसूली जैसे 10 मामले दर्ज हैं।

अप्रैल में वह सीआईएसएफ के जवान रामनारायण राजपूत, और परिचितों से नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख ठगने के आरोप में गिरफ्तार हुआ। उसने मंत्रालय और सरकार में ऊपर तक पहुंच बताकर  यह वसूली की थी। उसने मंडी निरीक्षक , उपनिरीक्षक, खाद्य निरीक्षक की नौकरी लगाने का झांसा दिया था। यह रकम अब तक लौटा नहीं पाया, न ही नौकरी लगवाया।   पीडि़त रामनारायण स्वयं पुलिस जवान है। इसलिए राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की हिम्मत दिखाई वर्ना उसके शिकार कई लोग रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा पाते।


अन्य पोस्ट