रायपुर
हड़ताल के लिए एकजुट होने पोस्टर जारी, चर्चा के लिए समय नहीं दे रहे सीएम
26-Jun-2023 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जून। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी पहली संयुक्त हड़ताल के लिए पोस्टर जारी किया है। इसमें 7 जुलाई के काम बंद और 1 अगस्त से बेमुद्दत हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसे मोर्चा ने अगस्त क्रांति नाम दिया है।
दूसरी ओर आंदोलन की घोषणा कर चर्चा के लिए समय मांगने के बाद अब तक सीएम बघेल ने आमंत्रित नहीं किया है। ऐसे में लगता है हड़ताल होगी। यह हड़ताल होने से चुनाव कार्य पर खासा असर पड़ेगा। मोर्चा डीए, एचआरए, नियमितकरण , चार स्तरीय वेतनमान की मांग साढ़े चार वर्षों से लंबित रखे जाने के विरोध में की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे