रायपुर

आटो चालक से नगदी और ई- रिक्शा की लूट
20-Jun-2023 7:18 PM
आटो चालक से नगदी और ई- रिक्शा की लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। खमतराई इलाके में एक ई-रिक्शा चालक से लूट का मामला सामने आया है। विनोद और उसके तीन साथियों ने एक राय होकर ई रिक्शा चालक को बीच सडक़ रोककर उसके पास रखा नगदी 4 हजार और ई रिक्सा को ले भागे।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की है। जब सीजी 04 पीए 7947, ई- रिक्शा चालक  खमतराई मेन रोड पर सवारी छोडक़र वापस आ रहा था।  इसी बीच उसी रास्ते में विनोद, आयुष, डाकेश्वर और कन्हैया वहीं खड़े थे। ई रिक्सा को आता देख चारों सडक़ पर उसका रास्ता रोककर खड़े हो गए। आटो चालक से जबरन मारपीट कर जेब में रखा 4 हजार नगदी और ई रिक्शा को लूट कर ले गए।  जिसकी शिकायत बैजनाथपारा निवासी परविन श्रीवास ने थाने में की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 394 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। इधर शराब पीने के लिए पैसा की मांग को लेकर कार चालक ने दूसरे कार चालक से मारपीट की, कार का शाीशा तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक अजय पाण्डे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बजरंग चौक मठपुरैना में रहता है। जो सोम- मंगल की रात में  करीब 12 बजे कार से अपने घर जा रहा था। इसी बीच मठपुरैना सामुदायिक भवन के पास अन्य कार में बैठा मनीष साहू ने कार को रूकवाकर शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगा जिसे मना करने पर अजय से गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर मनीष साहू ने अपने कार में रखे डण्डे को निकाल कर धमकाने लगा और कार का शाीशा तोड़ कर मारपीट की। अजय ने  इसकी शिकायत टिकरापारा थाना में की। पुलिस ने मनीष साहू के खिलाफ धारा 341,294, 506,323, 327, 34 का  अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट