रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। बदमाशों की दबंगई,शाम रात को नशाखोरी और अडडेबाजी से आम लोग परेशान हो रहे है। शहर और आसपास के अन क्षेत्रों में बदमाशों चौक- चौराहों पर अडडेबाजी करते, जिसकी बजह से मारपीट जैसी घटना देखने को मिलता है। ऐसा ही रविवार की रात में खमतराई इलाके में देखने को मिला। जहां बदमाश सुभाष निर्मलकर के घर के पास बैठ कर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे मनाकरने पर उसके साथ मारपीट हो गई। बदमाशों ने हाथ मुक्का और ईट से मारकर घायल कर दिया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक मठपारा उरकुरा निवासी सुभाष निर्मलकर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के ही रहने वाले नान्हु, विजय,अजय और राजेंद्र उसके घर के पास बैठे थे। और गाली गलौज कर रहे थे। जिसे मना करने पर बदमाश भडक़ गए और वहां से उठकर सुभाष से जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। उसमे से एक ने वहीं पास रखे ईट से सिर पर मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकयत पर आरोपियों के खिलाफ 294,506,323,34 का अपराध दर्ज किया है।
इधर उसी रात प्रेम नगर में एक महिला से मारपीट हो गई। विजय तांण्डी ने जबरन गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से शैलेंद्री विभार को लात घूसे से मारने लगा। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ इक्_ा होता देख आरोपी वहां से भाग निकला। जिसकी रिपोर्ट शैलेंद्री ने थाना में दर्ज कराई पुलिस ने विजय तांण्डी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
संपत्ति बटवारा को लेकर दो भाईयों में मारपीट
पुरानी बस्ती इलाके में संपत्ति बटवारे की बात को लेकर दो भाईयों में जमकर मारपीट हो गई। बड़े भाई शिवानंद केशरवानी ने अपने ही छोटे भाई रघुनंदन केशरवानी के साथ मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया की रघुनंदन ने अपने ही बड़े भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 294, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।