रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में गुरूवार को परिषद ने तेलीबांधा व्हीआईपी चौक से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग का नामकरण राजीव गांधी मार्ग करने का निर्णय लिया है। एम आई सी ने अपने अधिकार क्षेत्र के पदो की पूर्ति पदोन्नति से करने का निर्णय लिया। इसी तरह से सरोना स्थित पुराने डंप साइट के रिमेडिएषन कार्य के लिए आरएफटी अनुसार आमंत्रित निविदा में प्राप्त दर एवं व्यय राशि का अनुमोदन किया । इसके तहत लिगेसी वेस्ट निपटान निविदा में मेसर्स हील- ब्रो मेटालिक्स एण्ड कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. रायगढ़ की प्राप्त एकमुश्त दर 1264.50 लाख की निविदा पर सहमति दी।
एमआईसी ने जी - 20 समिट की तैयारियों के लिये 20 करोड़ जारी करने की घोषणा की प्रतिपूर्ति हेतु अधोसंरचना मद से जी-20 समिट को ध्यान में रखते हुए व्हीआईपी रोड के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 67 लाख के प्राक्कलन की प्रशासकीय स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण की अनुमति दी। यह राशि, सीएम बघेल द्वारा सौ करोड़ देने की घोषणा मद से खर्च होगी। सीएम ने वार्डों में विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की थी।
एमआईसी ने समस्त जोनो से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार निराश्रित पेंशन योजना के 190 पात्र प्रकरणों एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में प्राप्त 37 नये प्रकरणों को स्वीकृति दी है। एमआईसी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्लेसमेंट स्वच्छता कर्मचारियों का पारिश्रमिक सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।
प्रारंभ में जोन 4 के वार्ड 35 एवं वार्ड 46 के संबंधित वार्ड के सफाई ठेकेदार की सहमति लेकर लागू किया जायेगा।