रायपुर

तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं
16-Jun-2023 7:02 PM
 तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने के बाद मानसून में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मानसून के 21 जून तक जगदलपुर और 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। वहीं 18 जून तक प्रदेश में ग्रीष्मलहर चल सकती है। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है।

बता दें कि बिपरजॉय का असर देश समेत प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। बीती रात पूरे प्रदेश में काफी गर्म गुजरी। राजनांदगांव, महासमुंद में रात का तापमान 31 डिग्री रहा, तो राजधानी 30.8 डिग्री, जांजगीर-बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरिया 29 डिग्री पर रहे। तो बस्तर के सभी शहरों रात का पारा 25 से 27 डिग्री   दर्ज किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा में तापमान 5.3 डिग्री रहा।


अन्य पोस्ट