रायपुर
30 को नड्डा, और एक जुलाई को राजनाथ प्रदेश में
15-Jun-2023 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। देशभर में महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है। अगले एक डेढ़ महीने में दर्जन भर केंद्रीय मंत्रियों, भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग, 30 जून को नड्ढा बिलासपुर के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर आ रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे, फग्गन सिंह कुलस्ते आ चुके हैं । प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि शाह, नड्ढा और राजनाथ सिंह की सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे। घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे